फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़क हादसे में घायल बालक की मौत

सड़क हादसे में घायल बालक की मौत

Sat, 07 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल बालक की मौत
कासिमाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ब्लाक कार्यालय के पास बीते शुक्रवार की दोपहर एक बालक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे जिला अस्पताल में उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर घटना के बाद ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्र के सिधउत गांव निवासी गुड्डू राम(12) पुत्र आशीष कुमार शुक्रवार को भी कस्बे के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां काम करने के लिए आया था। दोपहर करीब एक बजे वह किसी काम से सड़क किनारे जा रहा था। इसी बीच रसड़ा की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को दौड़कर लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक गौरीशंकर निवासी फरीदचक थाना नोनहरा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मृत आशीष नेशनल इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र था। कालेज के शिक्षकों ने प्रधानाचार्य प्रभु राम के नेतृत्व में परिजनों को ढांढस बधाते हुए शोक जताया। दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके बाद कालेज बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed