{"_id":"5adf6a934f1c1b350b8b64fc","slug":"181524591251-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा दुकान से दिनदहाड़े लाखों रुपये के आभूषण लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफा दुकान से दिनदहाड़े लाखों रुपये के आभूषण लूटे
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहरियाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के भवरूपुर चट्टी पर आभूषण की दुकान से मंगलवार को बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी को पिस्टल की मुठिया से प्रहार कर घायल करने के साथ तिजोरी पर लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। इसके बाद तिजोरी को तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण लूटकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सर्राफा कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के साथ मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
आजमगढ़ जिले के मिलहीनी गांव निवासी शशिभूषण सेठ (35) की भवरूपुर चट्टी पर आभूषण की दुकान है। शाम साढ़े तीन बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश दुकान पर पहुंचे और पिस्टल से आतंकित कर तिजोरी की चॉबी मांगने लगे। लेकिन सर्राफा कारोबारी ने चॉबी न देने की बात कही, तो बदमाशों ने पिस्टल की मुठिया से प्रहार कर सर्राफा व्यापारी को घायल कर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने तिजोरी को लक्ष्य कर पिस्टल से फायर झोंक दिया और तिजोरी का ताला टूटते ही उसमें रखा लाखों रुपये के 20 ग्राम चांदी, चांदी के आभूषण और सोने के पांच थान गहने बोरे में रख कर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। दिनदहाड़े लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सर्राफा व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी प्रदीप दूबे और सैदपुुर सीओ मन्नी लाल गौड़ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित सर्राफा व्यापारी की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में सैदपुर सीओ मन्नी गौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।