फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तीन दिन बाद भी लापता किशोर का नहीं मिला सुराग

तीन दिन बाद भी लापता किशोर का नहीं मिला सुराग

Sat, 17 Mar 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी लापता किशोर का नहीं मिला सुराग
गहमर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित पट्टी गोविंद राय से एक किशोर दस दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। छानबीन के दौरान पुलिस ने रेवतीपुर बस स्टैंड के पास से किशोर की बाइक भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस लापता किशोर को जल्द से जल्द पता लगाने का दावा कर रही है, लेकिन मुकदमा दर्ज करने के तीन दिन बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

गोविंद राय पट्टी निवासी रविंद्र सिंह बीते पांच मार्च को अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस बीच उनका पुत्र अभय सिंह (14) घर पर अकेले था। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्र ने मोबाइल से फोन कर कामाख्या धाम जाने की बात कही थी। कहा कि घर पहुंचने के बाद भी अभय वापस नहीं आया। काफी छानबीन और तलाश के बाद भी जब उसका कहीं अता-पता नहीं चला तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इधर रेवतीपुर पुलिस ने गश्त के दौरान दो दिन पूर्व रेवतीपुर बस स्टैंड से किशोर की बाइक भी बरामद कर जानकारी गहमर पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्जकर छानबीन जारी है। जल्द ही किशोर को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed