{"_id":"5aa566af4f1c1bc1758b4e6f","slug":"181520789167-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू लदा ट्रैक्टर-ट्राली गंगा में गिरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आलू लदा ट्रैक्टर-ट्राली गंगा में गिरा
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू लदा ट्रैक्टर-ट्राली गंगा में गिरा
पीपा पुल पर चढ़ते हुए असंतुलित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली
अमर उजाला ब्यूरो
सुहवल।
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास गंगा पर बने पीपा पुल पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। आलू लेकर मुहम्मदाबाद स्थित कोल्ड स्टोरेज जा रहा एक ट्रैक्टर-ट्राली पीपा पुल पर चढ़ते समय ही असंतुलित होकर नदी में गिर गया। संयोग रहा कि चालक कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल हो गया। घटना की जानकारी होते ही वहां क्षेत्रीय लोगों की काफी भीड़ लग गई। इससे पीपा पुल पर घंटों यातायात ठप रहा।
रामपुर उर्फ साधोपुर गांव के मुन्ना उपाध्याय आलू रखने ट्रैक्टर-ट्राली से मुहम्मदाबाद जा रहा था। ट्रैक्टर इसी गांव का निवासी चालक सोनू राय चला रहा था। चालक जैसे ही आलू से लदे ट्रैक्टर को लेकर पीपापुल के पास पहुंचा और वाहन को चढ़ाने का प्रयास करने लगा उसका संतुलन बिगड़ गया और आलू लदी ट्रैक्टर-ट्राली नदी में गिर गई। ग्रामीणों ने बताया कि पीपा पुल के जर्जर एवं वाहनों के आवागमन के लिए रास्ते में बिछाए गए लोहे के पत्तरों के बेतरतीब तरीके से होने के चलते आए दिन घटनाएं होती रहती हैं।