फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गंगा में डूबने से किशोर की मौत

गंगा में डूबने से किशोर की मौत

Fri, 09 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबने से किशोर की मौत
गहमर (गाजीपुर)। क्षेत्र के पूर्वी पंप कैनाल स्थित शहीद बाबा मजार के पास शुक्रवार को गंगा में स्नान करते समय एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किशोर का शव बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रेवतीपुर थाने के स्थानीय गांव के बलुआ टोला से गुरुवार की शाम बारात बक्सर जिले के चिलहरी गांव गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सुबह बारात लौट रही थी। इसी बीच बारात में गई एक गाड़ी का चालक शहीद बाबा मजार स्थित गंगा के किनारे गाड़ी खड़ी करके आराम करने लगा। इस दौरान वाहन में सवार बाराती गंगा में स्नान करने लगे। स्नान करने के दौरान बलुआ टोला निवासी विकास कुमार का बेटा रामआषीश राम (15) गहरे पानी में चला गया। किशोर को डूबता देख स्नान कर रहे अन्य लोग चिल्लाने लगे। लोगों की आवाज सुनकर गंगा में मछ्ली का शिकार कर रहे मल्लाह अपनी नाव लेकर घटनास्थल पहुंच गए। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर गंगा में डूबे किशोर के शव को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed