{"_id":"5c97cd61bdec221424306ff4","slug":"171553452385-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवकली। सैदपुर थाना क्षेत्र के तरांव रेलवे स्टेशन के पास रविवार की सुबह एक सवारी गाड़ी के आगे कूदकर एक युवती ने अपनी जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका की शिनाख्त करने में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रविवार की सुबह करीब छह बजे तरांव रेलवे स्टेशन के पास करीब 18 वर्षीय एक युवती खड़ी थी। जैसे ही पैसेंजर ट्रेन आई, वह उसके आगे कूद गई, जिससे गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोग घटना को लेकर तरह-तरह का कयास लगाते हुए युवती की पहचान करने में जुट गए। पहचान न होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। उसकी उम्र करीब 18 वर्ष है। मृतका लाल कुर्ता, नीला सलवार, नीला दुपट्टा और सफेद रंग का चप्पल पहने हुए है। युवती की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।