फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   झोपड़ी में लगी आग, दो मासूमों की झुलसकर मौत

झोपड़ी में लगी आग, दो मासूमों की झुलसकर मौत

Fri, 18 Jan 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग, दो मासूमों की झुलसकर मौत
करंडा। थाना क्षेत्र के नारी पचदेवरा गांव में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बच्चों की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में दो बच्चे बाल-बाल बच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चचेरे भाइयों की मौत से घर में जहां कोहराम मच गया वहीं गांववासी शोक में डूब गए।
विज्ञापन

नारी पचदेवरा गांव निवासी गोविंद शर्मा का पुत्र रोहित शर्मा (5) और उसका भाई आदित्य (4) तथा गोविंद के चचेरे भाई अनिल शर्मा का पुत्र आर्यन शर्मा (5) और उसकी छोटी बहन आराध्या (3) घर से कुछ दूरी पर स्थित झोपड़ी में गुुरुवार को दिन में करीब डेढ़ बजे झोपड़ी के अंदर जमीन पर बिछे पुआल पर खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अभी वह जलती झोपड़ी से निकलने की सोच ही रहे थे कि तब तक जलता हुआ झोपड़ी का ऊपरी हिस्सा रोहित और आर्यन के ऊपर गिर पड़ा और आग की तेज लपटें उठने लगीं। बाकी बच्चे दौड़ कर झोपड़ी के बाहर आ गए। बाहर मौजूद बच्चे शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर परिवार के साथ ही आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। जैसे ही बच्चों ने लोगों से बताया कि जलती हुई झोपड़ी के अंदर रोहित और आर्यन हैं, लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में शोर-शराबा के बीच जिसे जो साधन मिला, उसी से आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झुलसने से दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। इस दुर्घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग में मासूमों की मौत हो गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed