फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मारपीट की घटना में चार महिलाएं घायल

मारपीट की घटना में चार महिलाएं घायल

Tue, 24 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की घटना में चार महिलाएं घायल
विज्ञापन

गाजीपुर। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंगलवार को जमीनी विवाद और आपसी रंजिश में हुई मारपीट के दौरान चार महिलाएं घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू की दी।

जमानिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित पटखौलिया मुहल्ला में जमीनी विवाद को लेकर महिलाएं आपस में भिड़ र्गइं। इसमें लीलावती देवी (45) पत्नी जमुना प्रसाद को घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए पीएचसी भेजा। इस मामले में घायल महिला ने पुलिस को तहरीर दी। गहमर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के पचौरी गांव में रंजिश के चलते सोमवार को लाठी डंडा से लैस व्यक्ति ने उमरावती प्रजापति (42) पत्नी छठ्ठू प्रजापति को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल महिला की ओर से मिली तहरीर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भैरवराय पट्टी निवासी जूहीं देवी (30) पत्नी तेजू सिंह को उनके ही देवर ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। खानपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के दरवेपुर गांव में एक बहू ने मायके से कुछ युवकों को बुला कर सास जमीला (50) को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल जमीला का पति इस्लाम अपने तीनों बेटों के साथ मुंबई में रह कर मेहनत मजदूरी करता है। तीन दिन पूर्व सास और बहू में हुए विवाद से बहु काफी आक्रोशित थी। बहू ने आजमगढ़ जनपद के परमानपुर गांव स्थित अपने मायके से कुछ युवकों को बुलाकर सास को मारपीट कर घायल कर दिया। पड़ोस के लोगों ने घायल महिला को बचा कर घटना की जानकरी पुलिस को दी। पुलिस के आने तक सभी युवक मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने सास की शिकायत दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed