फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अभियान में 64 पकड़े गए, 55400 रूपए की जुर्माना राशि वसूली

अभियान में 64 पकड़े गए, 55400 रूपए की जुर्माना राशि वसूली

Wed, 11 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अभियान में 64 पकड़े गए, 55400 रूपए की जुर्माना राशि वसूली
सैदपुर (गाजीपुर)।
विज्ञापन

औड़िहार जंक्शन पर बिना टिकट यात्रियों एवं अवैध टिकट यात्रियों के खिलाफ चले अभियान में बुधवार को 64 व्यक्ति पकड़े गए। इस दौरान उनसे 55 हजार 400 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई।

अवैध रेल यात्रियों के खिलाफ बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके सुमन और मुख्य टिकट निरीक्षक एके मुखर्जी के नेतृत्व में औड़िहार जंक्शन पर जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान में लगभग आधा दर्जन एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों में बिना टिकट एवं अविधिक (सामान्य टिकट लेकर एक्सप्रेस ट्रेन के शयनयान, सामान्य टिकट पर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा) यात्रा कर रहे 64 लोग पकड़े गए। पकड़े गए लोगों से शमन शुल्क (जुर्माना) 55 हजार 400 रुपये की वसूली की गई। रेलवे की ओर से चलाये गये इस अभियान में आरपीएफ़ के उपनिरीक्षक विक्रम यादव, मनिंदर यादव, पीके झा, मुहम्मद मारुफ खान, बिरजू यादव, हैदर रजा, विनय यादव, डीके शर्मा, जफर अब्बास, आरआर पाठक सहित लगभग डेढ़ दर्जन टिकट परीक्षक और तीन दर्जन रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे। इस जांच अभियान में महिलाओं के लिए एवं विकलांगों के लिए आरक्षित डिब्बों में अनधिकृत यात्रा कर रहे लोग निशाने पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed