फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   फौजी के खाते से 74 हजार रुपये गायब

फौजी के खाते से 74 हजार रुपये गायब

Sun, 04 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
फौजी के खाते से 74 हजार रुपये गायब
जमानिया (गाजीपुर)।
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जूनेदपुर मोहल्ला निवासी फौजी राम सिंह कुशवाहा के भारतीय स्टेट बैंक से करीब 74 हजार रुपये की निकासी का मामला प्रकाश में आया है। किसी व्यक्ति द्वारा खाते से इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी की गई है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

नगर पालिका परिषद जूनेदपुर मोहल्ला निवासी रामसिंह कुशवाहा ने बताया कि वह एसएसबी में 43 बटालियन में गोरखपुर (चौकी सिद्धार्थनगर) में कार्यरत हैं। होली की छुट्टी में वह घर आए थे और इसी दौरान उन्हें नया एटीएम कार्ड मिला था। जिसे एक्टीवेट करने के लिए वह बैंके के एटीएम पहुंचे, जहां एटीएम का शटर गिरा था। जिस पर वह बगल की दुकान पर मोबाइल रिर्चाज करने पहुंचे और दुकानदार से अपनी परेशानी बताई। जिसके बाद दुकानदार ने अपनी दुकान छोड़कर उसके साथ एटीएम के पास पहुंच गया। गार्ड ने शटर उठाया तथा मेरा एटीएम मांगा और उसे एक्टीवेट करने लगा। जब एटीएम सक्रिय हो गया तो वह दुकान पर पहुंचा और मेरे एटीएम कार्ड से मेरी मोबाइल पर 20 रुपये डाला। इसके बाद बैंक में पहुंचकर खाते से12000 रुपये की निकासी कर घर चला गया। बताया कि 28 फरवरी को बैंक से पैसा निकालने पहुंचा, तो बैंक मैनेजर ने अवगत कराया कि खाते में पैसा नही है। इस पर मैंने पासबुक प्रिंट करवाया। ज्ञात हुआ कि दुकानदार द्वारा मेरा एटीएम और पिन नंबर लिख लिया गया है और मेरे एटीएम तथा पिन का प्रयोग कर करीब 74 हजार रुपये की आनलाइन निकासी की गई है। बताया कि दुकानदार द्वारा करीब 39 बार में विभिन्न वेबसाइटों से खरीदारी की गई है। पीड़ित राम सिंह ने संबंधित दुकानदार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाल राजाराम ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर में नामजद व्यक्ति से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed