{"_id":"593ed52a1126f481588b4596","slug":"171497290026-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरों की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरों की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के जसदेवपुर मोड़ के पास सोमवार की दोपहर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर गाजीपुर-भरौली मार्ग ग्रामीणों ने जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस बीच करीब एक घंटे तक एनएच पर आवागमन ठप रहा।
बढ़नपुरा गांव निवासी राजकुमार गुप्ता (45) सब्जी बिक्री का कार्य करता था। वह भांवरकोल बाजार स्थित सब्जी मंडी गया था। बाइक से दोपहर में खाना खाने घर आ रहा था। इसी दौरान जसदेवपुर मोड़ पर पीछे से आ रहे बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे राजकुमार बाइक सहित सड़क किनारे गड्ढा में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। जानकारी होते ही मौके पर लोगों को भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना मृतक का परिवार वालों को दी। आक्रोश लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर गाजीपुर-भरौली मार्ग को जाम कर दिया। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। लोगों को समझा-बुझाकर एक घंटा बाद जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने परिवार वालों से दुर्घटना की जानकारी लेने के बाद बोलेरो कब्जे में ले ली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में सीओ जनार्दन दुबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरू कर दी गई है।