फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पत्रक सौंप की अपहृत बालक के बरामदगी की मांग

पत्रक सौंप की अपहृत बालक के बरामदगी की मांग

Tue, 16 Apr 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
पत्रक सौंप की अपहृत बालक के बरामदगी की मांग
दिलदारनगर (गाजीपुर)। मंगलवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल थानाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव से मिला। इस बीच उन्हें पत्रक सौंप अपहृत बालक का 72 घंटे के अंदर पता लगाने तथा उसके बरामदगी की मांग की। साथ में चेतावनी भी दिया कि अगर बालक के अपहरण का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी क्रमिक अनशन करने के साथ ही दुकानें बंद करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

लोगों की माने तो नगर के सरैला चट्टी से 21 दिन पहले व्यापारी सुरेश गुप्ता के पुत्र आदित्य उर्फ टुकटुक (12) का अपहरण हुआ था। टुकटुक के पिता ने थाने में अपहरण की नामजद रिपोट भी दर्ज कराई थी। बावजूद पुलिस आज तक बालक की बरामदगी नहीं कर सकी है। थाने की पुलिस और उच्चाधिकारी सिर्फ जल्द से जल्द बालक की बरामदगी का आश्वासन मात्र दे रहे हैं। कहा कि यदि 72 घंटा के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 17 अप्रैल को मौन जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद 18 अप्रैल से बाजार बंद कर क्रमिक अनशन और धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव का भी व्यापारी बहिष्कार का एलान करेंगे। बालक के पिता सुरेश गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री, आईजी, डीआईजी, एसपी, डीएम को भी डाक द्वारा पत्र भेज कर बच्चे की बरामदगी की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल में सराफा व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, दिनेश प्रधान, दिनेश अकेला, शकील अहमद, अलीशेर राईनी, राहुल, प्रवीण, रमाशंकर फौजी, अजय वर्मा, सोनू साहू, मनोज वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed