{"_id":"5c9fbc76bdec2214680523b2","slug":"161553972342-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों एसपी कार्यालय पर जमे रहे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों एसपी कार्यालय पर जमे रहे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाने की पुलिस ने क्षेत्र के मोलनापुर ताल गांव निवासी विकलांग हृदय नारायण सिंह दर्जनों महिला- पुरुषों के साथ शनिवार को राइफल क्लब में पहुंच गए। जमीन पर कब्जा करने वाले दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन करने लगे। सदर एसडीएम और क्षेत्रा धिकारी ने पीड़ित से मामले की जानकारी। इसके बाद पीड़ित लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहा। पीड़ित विकलांग हृदय नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्हें शासन-प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है। इससे वह मेरा उत्पीड़न कर रहे हैं। मेरे द्वारा बार-बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई जा रही है, लेकिन किसी स्तर से सुनवाई नहीं हो रही है। धरना-प्रदर्शन की जानकारी होते ही सदर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह और क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस पर पीड़ित विकलांग ने कहा कि मैं बार-बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा हूं, लेकिन आश्वासन के शिवा कुछ नहीं मिल रहा है, इसलिएं मैं आज से अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल और अनशन पर बैठूगा। इसके बाद पी ड़ित लोगों के साथ ही पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर पहुंचा अऔर धरना पर बैठ गया। पुलिस ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ा रहा। रात करीब पौने आठ बजे तक पीड़ित धरना पर बैठा रहा और पुलिस अधिकारी उसे समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।