फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भाजपा नेता से दारोगा ने की बदसलूकी

भाजपा नेता से दारोगा ने की बदसलूकी

Sun, 17 Mar 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता से दारोगा ने की बदसलूकी
कासिमाबाद। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही पुलिस अपने रंग में दिखाई देने लगी है। आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिले में वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को पुलिस ने वाहन की चेकिंग के लिए एक भाजपा नेता के वाहन को रोका। भाजपा नेता का आरोप था कि वाहन का कागजात सही होने के बाद भी दारोगा ने उनके साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खजुआ गांव निवासी भाजपा नेता वेदप्रकाश सिंह वेदू ने आरोप लगाया कि वह अपनी बीमार मां को साथ लेकर कार से अलावलपुर इलाज कराने गए थे। लौटते समय कासिमाबाद-यूसुफपुर मार्ग पर डाही पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान बरेसर थाना के दारोगा हरभजन गौतम ने पुलिस कर्मियों के साथ कार को रुकवाया और सभी कागजात दिखाने को कहा। सभी कागजात दिखाने पर सही पाए जाने पर मैं अपने वाहन में बैठने जा रहा था। इसी दौरान दारोगा ने अपशब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया। कहा कि वह मुझे बहुत दिनों से खोज रहा था। श्री सिंह ने बताया कि इस प्रकरण से तत्काल पुलिस अधीक्षक के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया। उधर जैसे ही भाजपा नेता और दारोगा की किचकिच शुरू हुई, वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोग इस प्रकरण की चर्चा करते रहे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद चंद्रपाल शर्मा ने कहा कि प्रकरण गंभीर है। जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed