{"_id":"5c226921bdec2256d6424b38","slug":"161545759009-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा की दुकान में लगी आग, दस लाख की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर बाजार में सब्जी मंडी के पास स्थित रेडिमेड कपड़े के गोदाम में सोमवार की रात आग लगने से सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक करीब दस लाख रुपये का कपड़ा और सामान जलकर खाक हो गया। नगर के कोटिया मुहल्ला निवासी कमरुद्दीन अंसारी की यूसुफपुर बाजार में सब्जी मंडी के पास थोक रेडिमेड कपड़ों का गोदाम है। गोदाम के ऊपरी मंजिल पर गोदाम है। रोज की तरह वह सोमवार की देर शाम करीब सात बजे गोदाम बंद कर घर चले आए। रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। कपड़ा जलने की महक आने पर आस-पास के लोगों की नींद टूट गई। लोग घरों से बाहर निकल गए और देखा कि गोदाम से धुआं निकल रहा था। तत्काल इसकी जानकारी मोबाइल से कमरुद्दीन को दी। जानकारी होते ही गोदाम मालिक परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। काफी प्रयास के बाद जैसे ही ताल खोलकर शटर को उठाया, आग की तेज लपटें बाहर निकलने लगीं। लोगों ने तत्काल आग की सूचना फायर ब्रिगेड को देकर आग को बुझाने में जुट गए। पानी की कमी होने पर नगरपालिका का टैंकर मंगाया गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में पीड़ित से पूछताछ की। पीड़ित ने बताया कि आग की इस घटना में पंखे, आलमारी आदि करीब दस लाख रुपये का कपड़ा जलकर नष्ट हो गया। आग से गोदाम की दीवारें भी जगह-जगह चटक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।