फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मारपीट में पुलिसकर्मी सहित दो घायल

मारपीट में पुलिसकर्मी सहित दो घायल

Thu, 15 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में पुलिसकर्मी सहित दो घायल
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के पांडेय मोड के पास बुधवार की देर रात एक पुलिस कर्मी और बाइक सवार युवकों से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया। भैदपुर गांव निवासी उमेश कुमार बाइक से जोगेंद्र के साथ कहीं जा रहा था। नगर पांडेय मोड़ के पास करीब रात दस बजे पुलिसकर्मी आजाद हिंद एवं बाइक सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। मारपीट में सिपाही आजाद हिंद और जोगेंद्र चोटील हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए। पुलिस दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालांकि मारपीट किस बात को लेकर हुई इसे लेकर कोई कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सिपाही के साथ कुछ कहासुनी हुई थी, इसके बाद हाथपाई हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed