फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   फर्जी ई-टिकट के साथ दो धराए, चालान

फर्जी ई-टिकट के साथ दो धराए, चालान

Mon, 16 Apr 2018 11:23 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
फर्जी ई-टिकट के साथ दो धराए, चालान
विज्ञापन

सैदपुर(गाजीपुर)। फर्जी ढंग से टिकट बनाने के मामले में आरपीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। आरपीएफ औड़िहार की टीम और रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी जोन की सीआईबी टीम ने एक बड़े अभियान में रविवार की देर शाम दो लोगों को करीब साढ़े चार लाख के फर्जी ई- टिकट के साथ गिरफ्तार कर लिया था।

ई-टिकटिंग और काउंटर टिकट बुकिंग में कालाबाजारी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ कमांडेंट डीके मौर्या के निर्देशन में चल रहे अभियान में स्थानीय आरपीएफ टीम को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ प्रभारी को काफी समय से आजमगढ़ के मेहनाजपुर में फर्जी आईडी से आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बनाने की शिकायत मिल रही थी। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मीणा को शिकायत मिली कि मेहनाजपुर के तरवां मोड़ पर स्थित एक दुकान में बड़े पैमाने पर रेल टिकट का फर्जीवाड़ा हो रहा है। इस पर सीआईबी के अनिरुद्ध राय संग मय फोर्स मौके पर पहुंच कर दुकान में छापेमारी कर वहां से मेहनाजपुर के लालमऊ निवासी दुकान मालिक जगन्नाथ प्रजापति और दुकान पर काम करने वाले मेहनाजपुर थाना के सिउका अबीरपुर निवासी रोहित प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दुकान से चार लाख 11 हजार 631 रुपये कीमत के 178 ई-टिकट बरामद हुए। इसके अलावा दुकान से 28 सौ रुपये नकद एवं दो लैपटॉप, प्रिंटर, चार नेटसेटर, चार विभिन्न बैंकों के एटीएम और पासबुक को जब्त कर लिया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को संबंधित धारा में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। इस संबंध में प्रभारी नरेश मीणा ने बताया आरोपी साफ्टवेयर से साइट हैक कर के ई- टिकट बनाते हैं। इसके पूर्व भी आरोपी दुकानदार जगन्नाथ फर्जी टिकट के मामले में जेल जा चुका है। उसके बाद से ही उसने खुद सामने आकर इस काम को करने की बजाय रोहित को रख कर खुद गाड़ी चलाता था और मिले रुपयों की हिस्सेदारी करता था। फर्जी टिकटों के मामले में रेलवे पुलिस की अब तक कि ये सबसे बड़ी सफलता है। टीम में केके राय, फेकन सिंह यादव, विनय कुशवाहा, श्रीराम मिश्र, सुमित खरवार शामिल रहे। रेलवे सुरक्षा बल के वाराणसी मंडल के सीनियर कमांडेंट डी के मौर्या ने कहा कि इस बड़ी कामयाबी पर इस आपरेशन में शामिल टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed