{"_id":"5cffeda9bdec22070b275252","slug":"156027638414-ghazipur-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, लाठीचार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, लाठीचार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। थाना क्षेत्र के टड़िया बरही गांव में सोमवार की देर शाम भूमि विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गाजीपुर-मऊ मार्ग को जाम कर दिया था। आधी रात के बाद जैसे ही पुलिस ने जबरदस्ती शव को कब्जे में लेना चाहा तो ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। उपद्रव पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम में फंसे करीब आधा दर्जन वाहनों का शीशा तोड़ दिया। 15 लोगों के साथ ही कुछ पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को मृतक के भतीजा की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो कि क्षेत्र के टड़िया बरही गांव निवासी रामसरेख चौहान (35) की भूमि विवाद में विपक्षियों द्वारा लाठी-डंडा से मारकर सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे हत्या कर दी गई थी। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ करीब सात बजे हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गाजीपुर-मऊ मार्ग पर जाम लगा दिया था। जाम की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे, लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे। रात करीब साढ़े 11 बजे जाम के दौरान जैसे ही जबरदस्ती पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा, ग्रामीण भड़क गए और पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई और पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम में फंसे करीब आधा दर्जन वाहनों का शीशा भी तोड़ दिया। पथराव में 15 ग्रामीणों के साथ ही दो-तीन पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मृतक के भतीजा राजेश चौहान की तहरीर पर गांव के मिश्री चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विश्वनाथ चौहान, सुशीला देवी, पार्वती देवी और रीना चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों मां शुशीला देवी और उसकी पुत्री रीना चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया कि ग्रामीण शव को कब्जे में लेेने का विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव करने लगे, इस पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ना पड़ा। लाठीचार्ज नहीं किया गया है। पथराव में कई ग्रामीणों के साथ ही कुछ पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए। चक्काजाम करने और वाहनों में तोड़-फोड़ करने के मामले में पुलिस अपनी तरफ से रिपोर्ट दर्ज करेगी। शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।