फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रेमिका को घर लेकर पहुंचा तो घरवालों ने की धुनाई

प्रेमिका को घर लेकर पहुंचा तो घरवालों ने की धुनाई

Tue, 11 Jun 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका को घर लेकर पहुंचा तो घरवालों ने की धुनाई
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के मियना राजभर बस्ती में सोमवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक शादी का झांसा देकर एक युवती को अपने घर लेकर पहुंच गया। लड़के के परिवार के लोगों ने लड़की की जमकर धुनाई की। इसके बाद मौके से फरार हो गया। लड़की घर के बाहर धरना पर बैठ गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवती को थाना लाई। उसके पिता को सूचना देकर थाना में बुलाया और युवती को सौंप दिया।
विज्ञापन

मालूम है कि मियना गांव के एक युवक का कोठिया गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार की भोर में करीब तीन बजे प्रेमी प्रेमिका को शादी का झांसा देकर मियना राजभर बस्ती में स्थित अपने घर लेकर चला आया। युवती तो देखते ही परिवार के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने शोरशराबा के बीच युवती की धुनाई शुरू कर दी। शोर सुनकर पासपड़ोस के लोग भी घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। मारपीट करने वाले परिवार के लोग ताला लगाकर घर से भाग गए। लड़की लड़के के दरवाजा पर धरना पर बैठ गई। ग्रामीणों को आपबीती सुनाते हुए युवती ने बताया कि युवक से मेरा तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। रात में युवक शादी की बात कहते हुए मुझे अपने घर लाया। जब उसके परिवार के लोगों ने मेरी पिटाई शुरू की तो वह भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष युवती को थाना ले आए। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर युवती को थाना लाया गया। सूचना देकर युवती के पिता को बुलाया गया और युवती को उसे सौंप दिया गया। अगर युवती के पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी तो रिपोर्ट दर्जकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed