फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   निजी अस्पताल और पैथालॉजी सेंटर सीज

निजी अस्पताल और पैथालॉजी सेंटर सीज

Sun, 09 Jun 2019 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल और पैथालॉजी सेंटर सीज
खानपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को सैदपुर क्षेत्र में अवैध रुप से चल रहे नर्सिंग होम तथा पैथालाजी सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान एक नर्सिंग होम तथा एक पैथालाजी को सीज कर दिया गया। जानकारी मिलते ही नर्सिंग होम संचालकों में अफरातफरी मच गई। वह मरीजों को जल्दी से बाहर निकाल कर ताला बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीसी मौर्या, डा. प्रगति कुमार और सैदपुर सीएचसी के प्रभारी डा संजीव सिंह ने एक संयुक्त टीम बनाकर स्थानीय पुलिस के साथ सैदपुर थाना क्षेत्र के कई नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम औड़िहार में मारकंडेय महादेव अस्पताल पहुंची। कागजों की जांच में वह अवैध पाया गया। संचालक और चिकित्सक के खिलाफ खानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा सैदपुर में अवैध रूप से चल रहे बालाजी पैथोलॉजी पर भी की गड़बड़ी मिली। इसे भी सीज कर दिया गया। इसके खिलाफ सैदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही कई नर्सिंग होम को नोटिस भी देने का काम किया गया है। इसमें सौरभ अस्पताल सैदपुर, महादेव अस्पताल औड़िहार, आदर्श और संगम अस्पताल सैदपुर के साथ ही गंगा हास्पिटल सैदपुर को नोटिस दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से चलने वाले नर्सिंग होम के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा। कोई भी नर्सिंग होम या पैथालाजी जिनका लाइसेंस नहीं है, वह किसी भी हाल में संचालित नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed