फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   युवक ने दी बैंक मैनेजर को धमकी

युवक ने दी बैंक मैनेजर को धमकी

Thu, 06 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
युवक ने दी बैंक मैनेजर को धमकी
बहरियाबाद। स्थानीय बाजार स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के मैनेजर को धमकाने के चलते कर्मचारियों ने गुरुवार को करीब एक घंटे तक लेन-देन का काम ठप रहा। बैंक प्रबंधक ने कस्बा निवासी युवक पर चकसदर गांव जाते समय गाड़ी रोक कर एटीएम न बनाने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उक्त युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। काशी गोमती संयुत् ग्रामीण बैंक की स्थानीय शाखा में गुरुवार को दोपहर बारह बजे से एक बजे तक काम-काज ठप रहा जिससे खाताधारकों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। बैंक के मैनेजर रोहित कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि कि मैं प्रात: दस बजे के आस-पास चकसदर निवासी जयप्रकाश के घर जा रहा कि 100 मीटर पहले ही कस्बा निवासी फैजान ने मेरी गाड़ी ओवरटेक कर रोक दी और धमकी देकर कहने लगा कि कि कई दिनों से कह रहा हूं कि मेरा एटीएम दे दो, नहीं दिए तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना। जबकि वर्तमान में फैजान का खाता ब्लाक है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्र ने कहा कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed