फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Tue, 04 Jun 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
करंडा। थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर निवासी एक युवक ने मंगलवार की दोपहर तमंचा से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के साथ तमंचा को कब्जे में ले लिया। उसके खिलाफ पूर्व में थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
विज्ञापन

चाड़ीपुर निवासी मिथलेश राय (42) शराब के नशे का आदी था। मंगलवार की सुबह से ही उसने शराब पीना शुरू कर दिया। दोपहर करीब एक बजे मकान के कमरे में अपनी कनपटी पर तमंचे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे। गंभीर रूप से घायल होने से मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन चीख-पुकार करने लगे। मौके भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर बाद थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव के साथ ही तमंचे को कब्जे में ले लिया। परिवार के लोगों की माने तो मिथलेश पिछले तीन-चार दिन से ज्यादा शराब पी रहा था। मंगलवार को सुबह से वह शराब पीते जा रहा था। सुबह किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। उसकी पत्नी तो बेसुध हो रही थी। कभी अपनी तीन लड़कियों एवं एक लड़के का चेहरा देख दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लग रही थी। मौजूद लोग उसे सांत्वना देने में जुटे रहे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह ने कहा कि नशे की हालत में मिथलेश का परिवार वालों से कुछ विवाद हुआ था। शायद इसी विवाद के कारण उसने तमंचा से गोली मारकर आत्महत्या कर ली हो। मृतक के भाई कमलेश राय ने आत्महत्या की तहरीर दी है। मिथलेश के खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed