फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पशु तस्करों ने की पुलिस कर्मी की पिटाई, वर्दी फाड़ा

पशु तस्करों ने की पुलिस कर्मी की पिटाई, वर्दी फाड़ा

Tue, 04 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों ने की पुलिस कर्मी की पिटाई, वर्दी फाड़ा
दुल्लहपुर। एक व्यक्ति द्वारा गोली मारने की धमकी देने की सूचना पर चौबे का पुरा गांव में सोमवार की देर रात पहुंची पुलिस से पशु तस्कर भिड़ गए। तस्करों ने एक पुलिस कर्मी की पिटाई करने के साथ ही उसकी वर्दी फाड़ दी। हाथापाई के बीच पुलिस कर्मियों ने दो तस्करों को पकड़ लिया, जबकि अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस उन्हें थाने ले आई और विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

चौबे का पुरा गांव में स्थित देशी शराब की दुकान के पास करीब आठ की संख्या में पशु तस्कर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान रात में करीब 10 बजे किसी गांव का राजू सिंह वहां से गुजर रहा था। किसी बात को लेकर तस्करों ने उसे रोक लिया और कहासुनी करते हुए गोली मारने की धमकी दी। तत्काल इसकी जानकारी राजू सिंह ने थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी को दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। एक तस्कर को पकड़ लिया, जबकि अन्य भागने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें दौड़ा लिया। पुलिस कर्मी जितेंद्र कुमार ने एक तस्कर को जैसे ही पकड़ा, वह सिपाही से भिड़ते हुए मारपीट करने लगा। सिपाही की पिटाई करने के साथ ही उसकी वर्दी फाड़ दिया। इसी दौरान वहां पहुंचे दूसरे पुलिस कर्मी ने तस्कर को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस तस्कर सेराज नट और भोदल नट को थाना लाई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि दोनों तस्करों का पुलिस के साथ मारपीट सहित अन्य धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed