{"_id":"5cf6b4edbdec220756713661","slug":"155967204113-ghazipur-news122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने भाई-बहन को मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ससुरालियों ने भाई-बहन को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में अपने बहन से मिलने आए भाई समेत बहन को ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल भाई ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज का पैसा न लेने के कारण ससुराल के लोगों द्वारा मुझे और मेरी बहन को मारापीटा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के परसा गांव निवासी मुरसलीन अंसारी की पुत्री वहीदुन निशा की शादी कासिमाबाद थाना क्षेत्र के गंगौली में की गई है। ईद से पूर्व वहीदुन निशा का चचेरा भाई वैस अंसारी अपनी बहन से मिलने के लिए गंगौली आया हुआ था। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे घर के अंदर मोहम्मद वैस अपनी चचेरी बहन से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान बहन के देवर, श्वसुर और एक अन्य ने लोहे के राड से भाई-बहन पर हमला बोल दिया। मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया। भाई वैश का सिर फट गया। उसका उपचार कराया गया। पीड़ित वैश ने थाना में तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया कि एक लाख रुपए दहेज की मांग बार-बार मेरी बहन के ससुराली पक्ष द्वारा किया जा रहा है। न देने पर मेरी बहन को प्रताड़ित करने के साथ उसे हमेशा मारापीटा जाता है। ईद होने के नाते एक दिन पहले मैं अपनी बहन से मिलने आया था कि एकाएक बहन के देवर, श्वसुर और एक व्यक्ति ने मेरे और मेरी बहन पर हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया। वैश ने बताया कि मेरा बहनोई सोहराब अंसारी सऊदी अरब में रहकर काम कर रहा है। क्षेत्राधिकारी महमूद अली ने बताया कि लड़की के भाई पीड़ित वैश की तरफ से मामले की नामजद तहरीर दी गई है। छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।