फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महिला ने पुलिस पर लूट और तोड़फोड़ का लगाया आरोप

महिला ने पुलिस पर लूट और तोड़फोड़ का लगाया आरोप

Tue, 28 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
महिला ने पुलिस पर लूट और तोड़फोड़ का लगाया आरोप
करंडा। थाना क्षेत्र के सलारपुर (गोसंदेपुर) गांव में बीते दिनों जिला पंचायत सदस्य विजय यादव उर्फ पप्पू की हत्या के बाद पुलिस संदिग्धों के घर दबिश दे रही है। मंगलवार को गांव की एक महिला ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद पुलिस नाहक लोगों को परेशान कर रही है। बेकसूरों के यहां दबिश देने के साथ ही घर में लूटपाट और तोड़फोड़ तक की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इस मामले में पुलिस सही कार्रवाई न कर हत्या के खुलासे के नाम पर दहशत पैदा करने का काम कर रही है। महिला के घर से पुलिस तोड़फोड़ के साथ नकदी और बाइक उठा ले गई है।
विज्ञापन

इलाके के सलारपुर-गोसंदेपुर निवासी माधुरी सिंह के पति का पहले ही निधन हो चुका है। घर पर उनकी लड़की और एक लड़का दुर्गेश सिंह रहते हैं। महिला ने बताया कि पप्पू यादव हत्याकांड के सिलसिले में दुर्गेश सिंह की तलाश में पुलिस ने घर में घुसकर उनके साथ अभद्रता की और तोड़फोड़ भी किया। पुलिस के भय से उनका लड़का कहीं भागा हुआ है। उसका अबतक कोई अता-पता नहीं है और तो और घर में मौजूद पल्सर बाइक, बैग, मोबाइल और कुछ नगदी भी पुलिस अपने साथ ले गई है। घर में रखे जरूरी कागजात फाड़ दिए हैं। पीड़िता की व्यथा सुनने के बाद वहां पहुंचे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के सदस्यों ने तत्काल क्षेत्राधिकारी से वार्ता कर इस तरह की कार्रवाई को रोकने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि गिरफ्तारी के लिए निर्दोषों के खिलाफ पुलिसिया उत्पीड़न की कार्रवाई की गई, तो हम लोग सड़क पर उतरने को विवश होंगे। समाज के किसी भी बेकसूर के साथ गलत कार्रवाई सहन नहीं की जाएगी। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजने का काम करे, जो इस हत्याकांड में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed