फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग से सात झोपड़ियों में रखा सामान नष्ट

आग से सात झोपड़ियों में रखा सामान नष्ट

Sat, 25 May 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
आग से सात झोपड़ियों में रखा सामान नष्ट
भांवरकोल। क्षेत्र के लोहारपुर गांव में अचानक लगी आग से चार लोगों की झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान आदि जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान आग बुझाने की कोशिश में एक महिला तथा एक बालक भी झुलस गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

लोहारपुर गांव के जयनारायण यादव की झोपड़ी में किसी कारणों से आग लग गई। उसमें रखा घरेलू सामान तथा दो मोटर साइकिल जलकर नष्ट हो गई। आग बुझाने के क्रम में उसकी पत्नी संगीता तथा पुत्र दीपक भी गंभीर रुप से झुलस गए। इधर आग ने काफी विकाराल रुप ले लिया। देखते ही देखते पास के जयनाथ तथा जयराम की दो-दो झोपड़ियों और शिवबहादुर की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान उसमें रखा, कपड़ा, अनाज, खटिया तथा घरेलू सामान आदि नष्ट हो गया। बाद में जानकारी मिलने पर अग्निशमन विभाग के लोग मौके पर पहुंच गए तथा आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed