{"_id":"5ce97e5ebdec220752496726","slug":"155880616019-ghazipur-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को नहीं मिला लूट का सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस को नहीं मिला लूट का सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के कटया लहंग निवासी आभूषण व्यवसायी अनूप वर्मा से हुई जेवर समेत 98 हजार की लूट के मामले में पुलिस अबतक कोई खास सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि उनकी ओर से दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने कहीं - कहीं दबिश दी तथा लोगों से पूछताछ किया, लेकिन अभी खुलासे का कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला है।
क्षेत्र के कटया लहंग निवासी ओम प्रकाश वर्मा के पुत्र अनूप वर्मा की आभूषण की दुकान बरेसर चट्टी पर संचालित है। शुक्रवार को अनूप वर्मा अपनी दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर के लिए चला था । अनूप राजापुर पानी टंकी के पास करीब आठ बजे जैसे ही पहुंचा उसे कुछ बाइक सवारों ने घेर लिया तथा तमंचे से आतंकित कर रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए। अनूप वर्मा की बाइक पर उसके गांव का ही अनूप सिंह भी बैठा हुआ था। घटना के बाद अनूप वर्मा ने एक नामजद सहित दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया।रात को ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ,क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महमूद अली, इंस्पेक्टर संतोष सिंह पहुंच कर मौके का मुआयना किया । तहरीर के अनुसार बाइक में 98 हजार रुपये दो अंगूठी और कुछ चांदी के आभूषण एटीएम कार्ड अलमारी की चाबी आदि थी। क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महमूद अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। टीम गठित कर दिया गया है। शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।
कासिमाबाद। पुलिस के लिए मई महीना शुभ साबित नहीं हुआ है। लगातार अपराध होते रहे और पुलिस हाथ पर हाथ धरे रह गई। सात मई को थाना क्षेत्र के शेखनपुर गांव निवासी अनिल कुमार जयसवाल की बोलेरो दरवाजे पर खड़ी थी जो चोरी चली गई है। पुलिस अभी इस घटना का पता लगाने में ही लगी थी की 22 मई की रात सीमेंट व्यवसाई सोनबरसा निवासी सर्वेश आलम का ट्रैक्टर ट्राली बड़ागांव गांव के सामने कासिमाबाद मऊ रोड से चोरी चला गया है । इसी प्रकार कासिमाबाद स्टेट बैंक एटीएम के सामने हरी प्रसाद पांडेय निवासी बेलसड़ी की खड़ी बाइक तीन दिन पहले चोरी चली गई थी । एटीएम पर लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान होने के बाद थाना क्षेत्र के मड़ाई गांव के पास बाइक बरामद कर ली गई । इसमें शामिल अभियुक्तों की बरामदगी अभी भी नही हुई है। लगातार बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं से पुलिस के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं पुलिस क्राइम कंट्रोल करने में नाकाम दिख रही है।