फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चोरी की चार बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

चोरी की चार बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

Fri, 03 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
चोरी की चार बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार
गाजीपुर। नंदगंज पुलिस ने दो वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से चोरी की चार बाइक, दो तमंचा और कारतूस बरामद किया है। इसका खुलासा शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने पत्रकारवार्ता के दौरान की। कहा कि पूरे जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूरे जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। यूपी- बिहार सीमा पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। गांववार तथा बूथवार अपराधियों की सूची तैैयार करने की कार्रवाई भी तेजी से चल रही है। पूर्व में अपराध से जुड़े तथा संलिप्त लोगों पर भी कार्रवाई चल रही है। गुरुवार की रात नंदगंज पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को घेराबंदी कर धर दबोचा। जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। पूछताछ के बाद पता चला कि पकड़े गए दोनों युवक वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने उनसे गहन पूछताछ की। इसके बाद उनके पास से चोरी की कुल चार मोटर साइकिल के साथ दो तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि नंदगंज थाने के देवकली गांव निवासी शुभम प्रसाद गुप्ता और सैदपुर कोतवाली थाने के तरांव निवासी अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की धरपकड़ के दौरान एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम में मुख्य रूप से क्राइम ब्रांच प्रभारी विश्वानाथ यादव, नंदगंज थानाध्यक्ष कण्व कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा, क्राइम ब्रांच उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed