फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ोडवेज व टेंपू में टक्कर, बस चालक की पिटाई

ोडवेज व टेंपू में टक्कर, बस चालक की पिटाई

Sat, 16 Mar 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
ोडवेज व टेंपू में टक्कर, बस चालक की पिटाई
नंदगंज। सैदपुर थाना क्षेत्र के पियरी गांव के समीप ओवरटेक करने के विवाद में टेम्पो सवार लोगों ने रोडवेज बस चालक की जमकर पिटाई कर दी। बस चालक को लाठी-राड से पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद घायल बस चालक का नंदगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। सैदपुर थाना क्षेत्र के पियरी गांव के समीप शनिवार को काशी डिपो की रोडवेज बस वाराणसी से गोरखपुर जा रही थी। पियरी गांव के समीप जनपद से सैदपुर जा रहे टेम्पो सवार लोगों का रोडवेज बस के चालक से ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद टेम्पो चालकों ने रोडवेज बस चालक अवधेश मिश्रा को रॉड और डंडे से मारकर घायल कर दिया। बस के शीशे भी फोड़ दिए। बस में सवार यात्रियों के बीच-बचाव करने के बाद टेंम्पो में सवार लोग फरार हो गए। रोडवेज बस को कंडक्टर राम मिलन ने नंदगंज थाने में लाकर खड़ी कर दिया। बस में बैठे सभी सवारियों को दूसरे रोडवेज बस से रवाना किया गया। इस संबंध में रोडवेज चालक ने सैदपुर थाने में टेम्पो चालक व उसमें सवार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed