फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कर्मचारियों ने अधिकारी से जान-माल का खतरा जताया

कर्मचारियों ने अधिकारी से जान-माल का खतरा जताया

Wed, 06 Feb 2019 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने अधिकारी से जान-माल का खतरा जताया
गाजीपुर। पशु चिकित्सालय सदर में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओमप्रकाश यादव एवं दीनानाथ तिवारी ने मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया को शिकायती पत्र देकर अपने ही विभाग के एक अधिकारी से जान माल का खतरा जताया है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में दोनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हमारे विभाग में सदर में तैनात एक अधिकारी मुख्तार अंसारी का आदमी होने की बात कहकर धौंस दिखाता है और भद्दी-भद्दी गाली देने के साथ गोली भी मारने की बात कहता है। यही नहीं आए दिन रोजाना धमकी भी देता है कि अगर कहीं मेरी शिकायत की तो तुम्हारे परिवार को गोली से उड़ा दूंगा। उनके इस कृत्य से हम लोग खौफजदा हैं। मामले की छानबीन कराकर उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कर हमारे जान-माल की सुरक्षा की जाए। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने बताया कि कर्मचारियों ने बीते दिनों मामले से संबंधित पत्रक दिया था। पत्रक को पढ़ने के बाद मैने मामले की जांच मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई करते हुए दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed