फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सोने के आभूषण से भरा डिब्बा लेकर महिला गायब 20-26-46

सोने के आभूषण से भरा डिब्बा लेकर महिला गायब 20-26-46

Thu, 24 Jan 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
सोने के आभूषण से भरा डिब्बा लेकर महिला गायब 20-26-46

विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक सर्राफा की दुकान से गुरुवार की शाम एक मुस्लिम महिला आभूषण से भरा डिब्बा लेकर चंपत हो गई। काफी देर बाद दुकानदार जब डिब्बा खोजने लगा तो वह दुकान में नहीं मिला। तब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को वह देखा, तो उसके होश उड़ गए। गहने का डिब्बा काउंटर के अंदर से लेकर वहां से जा चुकी थी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। दुकान पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद महिला की तलाश में जुटी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक महिला का कहीं अता-पता नहीं चल सका था।

शहर के तुलसीया पुल निवासी पवन वर्मा की सर्राफा की दुकान स्टेशन रोड पर स्थित है। वह प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान पर बैठा था। सायंकाल एक मुस्लिम महिला आभूषण खरीदने दुकान पर पहुंची। वह दुकानदार से चांदी का दो पायल मांगी। दुकानदार जैसे ही चांदी का पायल निकालने के लिए दूसरी तरफ घुमा तभी महिला उसके काउंटर से सोने के आभूषण से भरा डिब्बा निकालकर छुपा ली। इस बीच चांदी के पायल का कुल 1300 रुपये देकर वह वहां से चुली गई। महिला के जाने के काफी देर बाद जब दुकानदार की नजर काउंटर के अंदर रखे आभूषणों पर पड़ी तो, एक डिब्बा गायब था। वह उसे खोजने लगा, लेकिन न मिलने पर सीसीटीवी फुटेज देखा, तो पायल खरीदने दुकान पर बुर्के में आई मुस्लिम महिला द्वारा सोने के आभूषण से भरे डिब्बे को साड़ी के अंदर छुपाते देखा। इसके बाद दुकानदार ने इसकी सूचना तत्काल आस-पास के लोगों को दी। सर्राफा कारोबारी तत्काल वहां पहुंच गए और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद महिला की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित व्यापारी ने देर शाम कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित पवन वर्मा ने बताया कि डिब्बे में करीब 12 लाख का आभूषण मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed