फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   उचक्कागिरी, पैसा लेकर भागा नाई का साथी

उचक्कागिरी, पैसा लेकर भागा नाई का साथी

Thu, 03 Jan 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
उचक्कागिरी, पैसा लेकर भागा नाई का साथी
खानपुर। अभी तक रेलवे स्टेशन, बस, मंदिर आदि स्थानों पर उच्चागिरी की घटनाएं सुनी जाती थी, लेकिन सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जौहरगंज श्मशान घाट पर एक नाई ने अपने साथी के साथ मिलकर उचक्कागिरी की नई काहनी लिख दी। मृतका के बेटे को झांसा दे अंतिम संस्कार के लिए बेटे और उसके साथी का एक साथ बाल बनाने लगा। इसी बीच नाई का साथी दोनों का कपड़ा लेकर फरार हो गया, जिसमें 35 हजार रुपये भी रखा था। घटना एक सप्ताह पहले का है, लेकिन बुधवार को देर शाम पुलिस की कार्रवाई के भय से पैसा वापस मिला।
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया गया है कि औड़िहार-जौनपुर रेल लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य कर रहे मजदूरों में कई मजदूर जालंधर पंजाब से आए हुए हैं। इसमें एक सुभवंत भी शामिल है, जो खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी डगरा गांव में रहता था। बीते 26 दिसंबर को बीमारी की वजह से उसकी मां का निधन हो गया था। साथियों की माने तो शुभवंत की मां का बीमारी की वजह से यहीं रह रही थी। सैदपुर में ही बीते 26 दिसंबर को उसका निधन हो गया। वह अपने कुछ साथियों के साथ दाह-संस्कार करने के लिए जौहरगंज श्मशान घाट पर गया था। मां को मुखाग्नि देना था, इसलिए वह अपने साथी के साथ वहां मौजूद नाई के पास पहुंचा और बाल बनाने को कहा। इस पर नाई ने कहा कि शुभवंत के साथ ही उसके साथी का भी बाल बनाना होगा। इस पर दोनों राजी हो गए। नाई ने कहा कि आप दोनों लोग कपड़ा उतारकर बैठ जाइए, एक साथ बाल बनेगा। नाई दोनों हाथों से दोनों का बाल बनाने लगा। इसी दौरान नाई का साथी दोनों का कपड़ा लेकर फरार हो गया, जिसमें 35 हजार रुपये रखा हुआ था। साथियों की माने तो शुभवंत ने थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई थी। बुधवार की शाम पुलिस के कड़ा रूख अख्तियार करते ही उचक्के नाई ने शुभवंत का पैसा वापस कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed