फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लोनेपुर गांव में सो रहे व्यक्ति को गोली मारी, गंभीर

लोनेपुर गांव में सो रहे व्यक्ति को गोली मारी, गंभीर

Fri, 28 Dec 2018 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
लोनेपुर गांव में सो रहे व्यक्ति को गोली मारी, गंभीर
करंडा(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा लोनेपुर में रात करीब डेढ़ बजे के करीब घर में सो रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद लहूलुहान स्थिति में व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की खोजबीन शुरू की, लेकिन हमलावर फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

लोनेपुर गांव निवासी लालचंद्र यादव उर्फ लालू (55) प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। मध्य रात्रि के बाद बाइक सवार दो लोग एकाएक वहां पहुंचे और लालचंद्र को गोली मार दी। वारदात के वक्त परिवार के सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। परिवार वालों के अनुसार मोटर साइकिल रुकने की आवाज दरवाजे तक आई और एक व्यक्ति घर के अंदर पहुंच गया और गोली मार दी। इसके बाद पहले से स्टार्ट बाइक पर बैठकर बाघी गांव वाले रस्ते से भाग निकले। परिवार वालों ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी और एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को लेकर जिला अस्पताल चले गए। लालचंद्र को सीने में गोली दागी गई। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, उसे स्थानीय उपचार के लिए जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहाँ पर उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। इन दिनों लोनेपुर गांव चर्चा में तब आया जब पत्रकार राजेश मिश्रा की हत्या में यहीं के रहने वाले कुख्यात अपराधी राजू यादव और रवि यादव का नाम आया था। घटना क्यों हुई और इसके तह में क्या है अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। करंडा थाना जनपद के सबसे संवेदनशील थानों में से एक है। पुलिस का कहना है कि उक्त प्रकरण में अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed