फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   फर्जी कंपनी चलाने वाले तीन गिरफ्तार

फर्जी कंपनी चलाने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 28 Dec 2018 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
फर्जी कंपनी चलाने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की सुबह गोल्डन फ्यूचर मार्केटिंग इंटर प्राइजेज के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर लोगों का पैसा मोटर साइकिल देने के नाम पर जमा कराकर धोखा देने वाले गिरोह के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 49 हजार 980 रुपये के साथ ही चेकबुक, पासबुक एवं फर्जी दस्तावेज बरामद कर लिया। कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में अभियुक्तों को पेश करते हुए एसपी सिटी प्रदीप दुबे ने बताया कि फंदे में आए अभियुक्तों द्वारा बाइक देने के नाम पर लोगों से काफी पैसा जमा कराया गया है।

बताया कि पीएम मोदी के आगमन को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र भूषण मौर्य क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव और पुलिस कर्मियों के साथ गुरुवार की सुबह करीब दस बजे संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि सदर कोतवाली क्षेत्र के सकलेनाबाद नई बस्ती में एक गोल्डेन फ्यूचर मार्केट इंटर प्राइजेज कंपनी के नाम पर 35 हजार रुपये जमा कराकर 65 हजार रुपये में मोटर साइकिल देने के नाम पर काफी लोगों से फर्जी तरीके से रजिस्टर्ड कंपनी बना कर फ्राड कर काफी पैसा जमा कराया गया है। इनका इरादा दो-तीन महीने में करोड़ों रुपये एकत्र कर कंपनी बंद कर भाग जाने का है। यह सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आते हुए मौके पर पहुंच गई और उक्त कंपनी पर छापेमारी की। इस दौरान कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नगर के कोहना निवासी अविनाश सोनी, नगर के झिंगुर पट्टी निवासी जनरल मैनेजर सूर्यभान कुशवाहा और नोनहरा थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी अटेंडेंट राकेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 49 हजार 980 रुपये की नकदी, चार मोबाइल, पांच एटीएम कार्ड, तीन चेकबुक, चार पासबुक, आठ लाख के कटे हुए चेक, 60 लाख 20 हजार का कटा हुए गोल्डन फ्यूचर मार्केटिंग इंटर प्राइजेज कैश मेमो , तीन रजिस्टर, जिसमें रुपये का हिसाब-किताब किया है, पांच मुहर सहित अन्य महत्वपूर्ण कूट रचित दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed