फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   युवकों ने की बस चालक की पिटाई

युवकों ने की बस चालक की पिटाई

Sun, 25 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
युवकों ने की बस चालक की पिटाई
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिटी स्टेशन रोड पर शनिवार की रात आठ बजे आवागमन करने वालों और बस में सवार लोगों में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब बाइक सवार दो युवक रोडवेज बस को रुकवाकर अंदर घुस गए और चालक की पिटाई शुरु कर दी। बस में सवार लोगों और आवागमन करने वालों ने बीच-बचाव कर चालक को युवकों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन

इस घटना की वजह से करीब 15 मिनट तक बस सड़क पर खड़ी रही। इससे आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो गया था। चालक द्वारा बस को हटाने के बाद आवागमन सुचारू हो सका। घटना को लेकर लोगों में चर्चा होती रही। चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल थी कि आखिरकार युवकों ने किस बात को लेकर चालक की पिटाई की। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि ऐसा कोई मामला उसके संज्ञान में नहीं है और न ही रोडवेज चालक ने इस संबंध में कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed