फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लाभार्थियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

लाभार्थियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
लाभार्थियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
सादात(गाजीपुर)। स्थानीय ब्लाक अंतर्गत दो ग्राम पंचायतों के 28 प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के विरुद्ध शनिवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। दोनों ग्राम पंचायतों के सचिव ने बीडीओ के निर्देशानुसार तहरीर दी। इन पर आरोप है कि 2017-18 में पीएम आवास के लिए आवंटित धनराशि आहरित कर आवास का निर्माण कराए बगैर धन का गबन कर लिया गया है। डोरा के सचिव अरुण कुमार एवं वृंदावन की सचिव प्रिया यादव की ओर से दी गई तहरीर में ग्राम पंचायत डोरा के 19 और वृंदावन के नौ लाभार्थियों का नाम शामिल है। बीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रिकवरी के लिए एसडीएम को पत्र प्रेषित किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed