{"_id":"5a90528d4f1c1ba3268bbdf5","slug":"151519407757-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड सिपाही के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड सिपाही के घर से लाखों की चोरी
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के जरगो गांव निवासी रिटायर्ड सिपाही के घर में घुसे चोरों ने गुरुवार की रात साठ हजार रुपये नगदी, कीमती सामान और दो लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। दूसरे दिन सुबह घर वालों को घटना की जानकारी हुई । चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की छानबीन की।
इलाके के जरगो निवासी सेवा निवृत्त पुलिस कर्मी बिंदा यादव के मकान में गुरुवार की रात सीढ़ी लगाकर रोशनदान के सहारे घर में घुसे चोरों ने साठ हजार नगदी, दो लाख का आभूषण तथा अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया । वाकया उस समय हुआ जब परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। चोरों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। सुबह जब घर वालों अंदर से शोर मचाना शुरू किया तो आस-पास के लोग पहुंचे और दरवाजा खोला। चोर घर में रखा दो बक्सा और अन्य सामान लेकर पास के खेत में चले गए। बक्से में रखा सोने का आभूषण चेन, अंगूठी, हार, बाली, कीमती कपड़े और 60 हजार नगदी गायब मिला। रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने बताया कि उसने अपना इलाज कराने के लिए एक दिन पहले रुपये बैंक से लिया था।