फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चाकू से मारकर छोटे ने किया बड़े भाई का कत्ल

चाकू से मारकर छोटे ने किया बड़े भाई का कत्ल

Wed, 31 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
चाकू से मारकर छोटे ने किया बड़े भाई का कत्ल

विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर )। कोतवाली क्षेत्र के बेटावर गांव में सोमवार की मध्य रात्रि में संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर छोटे भाई ने चाकू मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी। पूरी रात शव सड़क किनारे पड़ा रहा। मंगलवार की सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर देवर के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार है।

बेटाबर गांव निवासी स्वर्गीय मैनेजर तिवारी के पुत्र अजय और विजय तिवारी शराब के आदी हैं। सोमवार की रात करीब आठ बजे संपत्ति बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हुई थी। इस पर लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। मध्य रात्रि में बड़ा भाई अजय तिवारी (35) अचानक छोटे भाई विजय के घर पहुंच गया। इसी बीच दोनों में फिर से कहासुनी और मारपीट होने लगी। इस दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई के पीठ पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। इससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। रात में अजय घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने सोचा कि शायद वह नशे की हालत में कहीं सो गया हो और सुबह आ जाए। मंगलवार की सुबह सड़क पर खून से लथपथ अजय के शव मिला। इसकी खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई है। कुछ ही देर में घटना स्थल पर अजय के परिवार सहित सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल राजा राम पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जा में लेकर कोतवाली लाए। मृतक के परिजनों की मानें तो पिता की मौत के बाद रुपया-पैसा, संपत्ति आदि को लेकर आए दिन दोनों भाइयों में विवाद होता था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि दोनों भाई नशे की आदी है। उनमें अक्सर संपत्ति आदि को लेकर विवाद होता था। रात में भी विवाद हुआ था। इस दौरान विजय ने बड़े भाई अजय को चाकू मार दिया। मृतक की पत्नी गीता देवी की तहरीर के आधार पर विजय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी विजय फरार है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed