फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चोरों ने मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ उड़ाया हजारों का सामान

चोरों ने मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ उड़ाया हजारों का सामान

Fri, 05 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ उड़ाया हजारों का सामान
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के स्थानीय चौराहे के पास स्थित एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोर गुरुवार की रात हजारों रुपये के कीमती मोबाइल उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है। मसूदपुर निवासी फैजान अहमद अंसारी की स्थानीय थाना स्थित चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। रोज की तरह वह गुरुवार की देर शाम अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। चोरों ने देर रात दुकान का ताला तोड़कर वहां रखे कीमती मोबाइल और लैपटाप उड़ा दिए। सुबह ग्रामीणों और आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदार को दी। जानकारी होते ही दुकानदार जब मौके पर पहुंचा तो आवाक रह गया। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed