{"_id":"5a3a96064f1c1b86698c2e45","slug":"151513788934-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान काटकर सीओ ने दी हेलमेट लगाने की हिदायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालान काटकर सीओ ने दी हेलमेट लगाने की हिदायत
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर पुलिस विभाग गंभीर है। पिछले महीने डीजी यातायात ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया था कि सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को स्वयं वाहन चेकिंग करें। इस दौरान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाए लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें, जो हेलमेट और सीट बेल्ट बांधकर चल रहे हैं उनको शाबाशी देते हुए अन्य आवश्यक निर्देश दें।
डीजी यातायात के निर्देश के बाद बुधवार को तहसील के निकट स्थित राष्ट्रीय राज्यमार्ग-97 (24) पर क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह ने आने-जाने वाले दो और चार पहिया वाहनों को रोककर हेलमेट की जानकारी दी। बिना हेलमेट सड़क पर फर्राटा भर रहे चालकों का चालान काटने के साथ ही उन्हें हेलमेट लगाने की हिदायत दी गई। चार पहिया वाहनों में जिन लोगों ने बेल्ट नहीं लगाया था उनका भी चालान किया गया।
क्षेत्राधिकारी श्री सिंह ने इस दौरान कुल 200 गाड़ियों को चेक कर 20 गाड़ियों का चालान किया। इस बीच यह भी देखने को मिला कि तेज गति में आने वाले वाहनों को दौड़ाकर पकड़ने, उनके कपड़े खींचने और वाहनों की चाबी तक निकालने का काम किया गया। क्षेत्राधिकारी के इस कृत्य पर वाहन चालक और आस-पास के लोग काफी नाराज दिखे। कुछ पुलिस कर्मी भी इस दौरान बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाते नजर आए। जिनके खिलाफ कार्रवाई तो दूर उन्हें रोककर हिदायत देने की भी सीओ ने जरूरत नहीं समझी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि यातायात माह के मद्देनजर उच्चाधिकारियों के आदेश पर अभियान चलाया गया। जिसमें कई वाहन चालकों को हिदायत दी गई। कई चालकों के वाहन का चालान काटा गया। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान 20 वाहनों का चालान और दो वाहन को सीज किया गया है।