फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गंगा में दो शव मिला, पुलिस ने कब्जा में लिया

गंगा में दो शव मिला, पुलिस ने कब्जा में लिया

Thu, 30 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
गंगा में दो शव मिला, पुलिस ने कब्जा में लिया
करंडा। थाना क्षेत्र के डिहवां सिकंदरपुर गांव के पास गुरुवार की शाम गंगा में उतराया एक युवक और एक किशोर का शव मिला। ग्रामीणों ने शवों को गंगा से बाहर निकाला। इसी बीच ग्रामीणों को यह सूचना मिली कि जमुआंव गांव के पास गंगा में तीन शव उतराए हुए पाए गए हैं। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों में इस बात की भी चर्चा रही की अन्य तीन शव भी उतराए हुए हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह नहीं मिले थे। पुलिस देर शाम के बाद शव की खोजबीन बंद कर दी थी।
विज्ञापन

मवेशी चरा रहे कुछ चरवाहों ने गुरुवार की शाम करीब चार बजे डिहवा सिकंदरपुर गांव के पास गंगा में एक युवक और एक किशोर का शव उतराया हुआ देखा। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला। युवक का मुंह पूरी तरह से जनवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया था, जबकि किशोर के शरीर का अधिकांश हिस्सा जानवर खा गए थे। इससे पहचान करने में कठिनाई हो रही थी। कुछ लोगों ने युवक की पहचान रामनाथपुर गांव निवासी देवनाथ यादव के पुत्र और किशोर की पहचान उसके पोते के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देवनाथ यादव को शव मिलने की जानकारी दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर लेकर थाने भेज दिया गया है। जानवरों द्वारा युवक के चेहरे को खाने और किशोर के शरीर का अधिकांश हिस्सा खा जाने की वजह से पहचान करने में दिक्कत आ रही है। जमुआव गांव के पास भी गंगा में तीन शवों के उतराने की ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई है। लंगों की माने तो पानी काफी भर गया है और अंधरे की वजह से वहां तक जाना संभव नहीं है। लेकिन पुलिस छानबीन में जुटी रही। गंगा के जलस्तर बढ़ने की वजह से देर शाम खोजबीन बंद कर दी गई। मालूम हो कि मंगलवार की रात सैदपुर-चंदौली पुल पर एक स्पोर्टस जूता, एक महिला का चप्पल एवं दो बच्चों का सैडिंल, एक बैग एक लेटर लोगों ने देखा था। इसकी सूचना उन्होंने 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग सहित अन्य सामानों को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई थी। पत्र में देवनाथ यादव निवासी रमनथपुर थाना करंडा का पता लिखा था। बुधवार की शाम रमनथपुर गांव निवासी देवनाथ यादव सैदपुर कोतवाली पहुंचा था। पुलिस ने बैग उसे सौंप दिया था। इस मामले में उसने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। ग्रामीणों में चर्चा होती रही कि देवनाथ का पुत्र रमाकांत यादव (40) अपनी पत्नी परमीला (38), बड़ी पुत्री निशा (17), छोटी पुत्री मनीषा (15) और पुत्र मनीष (13) को साथ लेकर घर से एक काम है, कहकर निकला था, लेकिन आज तक घर नहीं लौटा है। सिकंदरपुर गांव के पास गंगा से एक युवक और एक किशोर का शव बरामद होने और जमुआव गांव के पास गंगा में तीन शव के उतराया होने की जानकारी मिलने पर लोग आशंका व्यक्त कर रहे थे कि कही यह शव रमाकांत और परिवार के लोगों का तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed