{"_id":"5a919c804f1c1bdd0b8b5be6","slug":"141519492224-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता के साथ युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के साथ पड़ोस के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी।
स्थानीय ब्लाक के पीछे एक गांव की विवाहिता ने पड़ोस के युवक पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि बीते 22 फरवरी की रात युवक ने छत पर बुलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। एक शादी समारोह में सम्मलित होने गए पति के आने के बाद विवाहिता ने घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पति पीड़ित पत्नी को लेकर कोतवाली पहुुंचा। पीड़िता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। विवाहिता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सैदपुर सीओ मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि फरार आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।