{"_id":"5a6234ab4f1c1bcb268b5508","slug":"141516385451-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची फाड़ने के आरोप में सपा नेता पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मतदाता सूची फाड़ने के आरोप में सपा नेता पर मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिरनो (गाजीपुर)।
थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव स्थित साधन सहकारी समिति में शुक्रवार को समिति के चुनाव के लिए अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की मूल प्रति सपा नेता राम नारायन यादव ने फाड़ने के साथ निर्वाचन अधिकारियों को जान से मारने की धमकी भी दी। निर्वाचन अधिकारियों ने सपा नेता के खिलाफ पुलिस को तहरीर देने के साथ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले के छानबीन में लगी हुई है।
थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि चुनाव अधिकारी रितेशचंद्र राय और सचिव कृष्णकांत दूबे ने लिखित तहरीर में बताया है कि साधन सहकारी समिति के चुनाव के क्रम में आज अंतिम सूची प्रकाशित की गई थी। कुछ देर बाद सपा नेता राम नारायन यादव वहां पहुंचे और सचिव के साथ अभद्रता करते हुए मतदाता सूची को फाड़ डाला। साथ ही मतदाता सूची भी लेकर चले गए। जबकि शनिवार से नामांकन होना है। चुनाव अधिकारियों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है।