{"_id":"5a6231e04f1c1b8f268b551e","slug":"141516384736-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन खरीददारी के माध्यम से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन खरीददारी के माध्यम से उड़ाया
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाजार के गोरवा मुहल्ला निवासी एक महिला के खाते से छह बार में ऑनलाइन शापिंग से 82 हजार 500 रुपए निकालने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया। घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी तहरीर के आधार पर न तो पुलिस की तरफ से जांच की गई और न ही मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता लगातार थाने का चक्कर काटने को विवश है।
स्थानीय कस्बा बाजार के गोरवा मुहल्ला निवासी सुगवंती देवी पत्नी मिंटू ने बताया कि बाजार स्थित एसबीआई शाखा में उसका खाता है। जब वह तीन जनवरी को बैंक से पैसा निकालने पहुंची तो पता चला की उसके खाते में पैसा नहीं है। शाखा प्रबंधक ने खाता का ब्यौरा निकालकर पीड़िता को पूरी बात बताई। पीड़िता ने बताया कि बीते 16 दिसंबर को एसबीआई का एटीएम बंद होने से यूबीआई के एटीएम से पैसा निकालने पहुंची। एटीएम में खडे़े एक व्यक्ति से पैसा निकालने को कहा। उसने 40 हजार रुपए चार बार में निकाल कर उसे एटीएम और पैसा दे दिया। पीड़िता पैसा लेकर घर वापस चली आई। इसके बाद उस व्यक्ति ने बीते 17 दिसंबर, 19 दिसंबर, 20 दिसंबर, 21 दिसंबर, 22 दिसंबर और 23 दिसंबर में कई बार में 82 हजार 500 रुपए की ऑनलाइन शापिंग कर ली। पीड़ित महिला का खाता मोबाइल नंबर से न जुड़े होने की वजह से इसका उसे पता नहीं चल सका। बैंक से ब्यौरा निकालकर उसने बीते चार जनवरी को कोतवाली पुलिस को घटना की लिखित तहरीर दी लेकिन पुलिस की तरफ से न तो तहरीर के आधार पर जांच की गई और न ही मुकदमा दर्ज किया गया। करीब 15 दिनों से पीड़िता इसके लिए कोतवाली का चक्कर काट रही है। पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने आज तक सीसीटीवी को देखा ही नहीं और न तो मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में कोतवाल राजाराम ने बताया कि सीसीटीवी को खंगाला गया है। इसमें महिला का कोई फुटेज नहीं दिखाई दिया है। ब्रांच के प्रबंधक से खाते से पैसा निकासी का ब्यौरा लेकर जांच की जाएगी।