फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Constable throws wife out for failing to meet demand for a car as dowry.

Lalitpur News: दहेज में कार की मांग पूरी नहीं करने पर सिपाही ने पत्नी को निकाला

Wed, 30 Sep 2026 01:54 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Constable throws wife out for failing to meet demand for a car as dowry.
ललितपुर। दहेज में चार पहिया वाहन नहीं देने पर पत्नी को घर से निकालने के मामले में महिला थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर सिपाही पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के इलाइट चौराहा निवासी प्रीति विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2018 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार नंदनपुरा झांसी निवासी चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा पुत्र ओम बिहारी विश्वकर्मा के साथ हुई थी। शादी उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से अधिक की थी। उसकी दो वर्ष की पुत्री है। पति चंद्रप्रकाश शादी के समय बांदा में पुलिस आरक्षी के पद पर तैनात था और वर्तमान में वह एसपी इंटेलिजेंस ऑफिस छीपाटोला रकबगंज आगरा में तैनात है।
विज्ञापन

बताया कि उसका पति चंद्रप्रकाश, उसके पिता ओमबिहारी, मां कमला एवं बड़ी बहन रजनी जो अपने मायके में ही रहती है, उसके माता-पिता द्वारा शादी में दिए गए भेंटों से संतुष्ट नहीं थे और शादी के बाद से ही उससे अपने माता-पिता से एक चार पहिया वाहन लाने के लिए कहते रहे। उसने अपने पति, सास, ससुर व ननद से कहा कि चार पहिया वाहन देने की हैसियत उसके माता-पिता की नहीं है और वह नहीं दे सकते। तो उक्त सभी लोग उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। खाने-पीने से परेशान और मारपीट करने लगे। 28 अक्तूबर 2025 को उन चारों पति, ससुर, सास व ननद ने उसकी पिटाई कर कपड़े, जेवर आदि छीनकर उसे बच्ची सहित घर से निकाल दिया और धमकी दी कि जब तक चार पहिया वाहन अपने माता-पिता से नहीं लाती, तब तक उसे नहीं रखेंगे। वहीं तभी से अपने माता-पिता के घर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार उसने पति को फोन किया, लेकिन पति ने न तो उसकी खबर ली और न ही उसकी बेटी की खोज-खबर ही ली। पति उसे मोबाइल पर मैसेज करता है कि तलाक ले लो, उसे नहीं रखना है। उक्त सभी लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी सिपाही पति, ससुर, सास व ननद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed