फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   घेरेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा कंटेनर, सात मवेशी बरामद

घेरेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा कंटेनर, सात मवेशी बरामद

Sun, 23 Dec 2018 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
घेरेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा कंटेनर, सात मवेशी बरामद
खानपुर। थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह सैनिक चौराहा के पास घेरेबंदी कर एक कंटेनर को रोका। तलाशी लेने पर उसमें सात बैल बरामद हुए। कंटेनर पर सवार तस्कर और चालक भागने में सफल रहे। एसआई शत्रुघ्न पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान बुढ़ीपुर गांव के पास सुबह करीब छह बजे औड़िहार-बाबतपुर मार्ग पर बभनौली की तरफ एक कंटेनर जा रहा था। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक रफ्तार बढ़ाकर औड़िहार की तरफ भागने लगे। इस पर एसआई ने वायरलेस से थाना को सूचित किया और कंटेनर का पीछा करने लगे। सूचना मिलते ही सैनिक चौराहे पर पुलिस ने घेरेबंदी कर दी। पुलिस को देख चालक ने चौराहे से पांच सौ मीटर पहले ही वाहन रोक दिया। पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही वाहन में सवार तस्कर और चालक फरार हो गए। पुलिस ने वाहन से सात बैल बरामद किया। पुलिस ने बताया कि वाहन किसका है, इसकी जांच की जा रही है। वाहन स्वामी का पता लगने पर तस्करों का भी पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed