{"_id":"5bd34e4ebdec2269ab3a095b","slug":"131540574798-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस-पिकअप की टक्कर में चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस-पिकअप की टक्कर में चालक घायल
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
देवकली(गाजीपुर)। सैदपुर थाने के गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर महोलिया गांव के पास शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे एंबुलेंस और पिकअप की आमने-सामने हुई टक्कर में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। हादसे में एंबुलेंस चालक और एक अन्य व्यक्ति को हल्की चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना की वजह से करीब बीस मिनट तक आवागमन भी अवरुद्ध रहा।
वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी रोशन पिकअप पर तार लादकर सैदपुर की तरफ आ रहा था। इसी बीच सुबह करीब साढ़े सात बजे महोलिया गांव के सामने सैदपुर से मरीज को छोड़कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस से आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में जहां पिकअप चालक रोशन (32) गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं एंबुलेंस चालक अजय यादव (35) तथा जगदीश (32) को हल्की चोटें आई। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से चालक का पैर उसमें फंस गया था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकलवाया और उपचार के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवा दिया। सूचना मिलने पर घायल के परिवार के लोग भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को किनारे हटवाया। दुर्घटना की वजह से करीब बीस मिनट तक आवागमन में अवरोध बना रहा।