{"_id":"5bc627ecbdec22233165cff1","slug":"131539713004-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली कीटनाशक दवा बेचने वाले को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली कीटनाशक दवा बेचने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाना पुलिस ने बहादुरगंज कस्बा से सोमवार देर शाम एक दवा कंपनी के नाम से नकली कीटनाशक दवा की पैकिंग करते हुए युवक को पकड़ लिया। वहां से बड़ी संख्या में दवा बरामद की गई। पुलिस ने पकड़े गए युवक को कापीराइट एक्ट के तहत जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से नकली दवा बेचने वालों में अफरातफरी मची रही।
डा. एग्रो साइंस लिमिटेड के जांच अधिकारी आदित्य कुमार सिंह निवासी द्वारिका सेक्टर 19-नई दिल्ली को लंबे समय से गाजीपुर, मऊ, बलिया आदि जिलों में कंपनी की कीटनाशक दवाओं की बिक्री प्रभावित होने की जानकारी मिली थी। इसकी छानबीन करने पर पाया गया कि इस क्षेत्र में नकली कीटनाशक दवाएं कंपनी के नाम से बड़े पैमाने पर दुकानों पर उपलब्ध है। इन्हीं दुकानों से यह भी जानकारी मिली कि कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज कस्बा निवासी सुदामा सोनकर वार्ड संख्या-छह दर्जी टोला के यहां कंपनी का नकली स्टीकर, बॉटल प्रयोग करते हुए उसमें दवाएं भरी जाती है। पुलिस ने आदित्य कुमार सिंह की तहरीर पर देर शाम छापा मारकर सुदामा सोनकर के साथ डा. एग्रो साइंस कंपनी का मीरा कुलम नामक कीटनाशक 380 बोतल तथा खाली 109 बोतल, मीरा कुलम का स्ट्रीकर 246 पीस एवं एक किलोग्राम में रीजेंट जीआर पैकेट 125 पीस बरामद किया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सभी बोतलों पर ओरिजिनल कंपनी से मिलता-जुलता स्टीकर चिपकाकर दवाएं भरते हुए पाया गया। कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर सुदामा सोनकर को जेल भेज दिया गया।