{"_id":"5bb63f32867a55645064aafa","slug":"131538670386-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के से खलासी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक के धक्के से खलासी घायल
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों हुए सड़क घटना में एक खलासी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।
नंदगंज थाना के मुरैना गांव निवासी प्रमोद यादव (35) गांव के ही एक ट्रक पर खलासी का काम करता है। बकैनिया मोड़ के पास रात में खलासी ट्रक के नीचे सो गया। चालक रामभरोसे चलने के लिए खलासी को खोजने लगा। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो चालक ने स्टार्ट कर ट्रक को आगे बढ़ा दिया। ट्रक के नीचे सो रहा चालक के पैर पर ट्रक चढ़ गया। खलासी के चीखने की आवाज सुनकर चालक ने ट्रक रोककर देखा तो खलासी घायल हो गया है। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में चालक ने घायल खलासी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नंदगंज-रौजा रेलवे क्रासिंग पर प्रतिबंधित रेलवे क्रासिंग के नीचे से निकलते समय बलिया से वाराणसी जा रही मालगाड़ी से बाइक टकरा गई। घटना के बाद युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर रेलवे पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक की छानबीन की जा रही है। युवक कौन था यह ज्ञात नहीं हो सका है।