{"_id":"5a981e714f1c1b8a258b4e2f","slug":"131519918705-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों से निपटेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरारती तत्वों से निपटेगी पुलिस
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अपनी कमर कस ली है। शरारती तत्वों से निपटने के साथ ही उन पर कड़ी निगाहबानी रखी जाएगी। पुलिस टीम ने अधिकारियों के नेतृत्व में संवदेनशील जगहों पर मार्च भी किया।
सैदपुर संवाददाता के अनुसार होली के त्यौहार को संकुशल संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम को निर्देश दिया कि हर हाल में हुड़दगियों पर कड़ी नजर रखी जाए। साथ ही विभिन्न जगहों पर सादे ड्रेस में पुलिस को रहने का भी निर्देश दिया। सैदपुर एसडीएम सत्यम मिश्र ने कहा कि शरारती तत्वों पर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने पुलिस ने सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भ्रमण करने के साथ खानपुर, सिधौना, बिहारीगंज, औड़िहार, भीमापार में भी फ्लैग मार्च किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी एमएल गौड़, प्रभारी निरीक्षक शरदचंद्र त्रिपाठी, कस्बा प्रभारी राकेश चंद्र त्रिपाठी सहित एक दर्जन उपनिरीक्षक और कांस्टेबल मौजूद रहे।